बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू)
में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 27 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने स्टूडेंट्स की सहूलियत को ध्यान में रखकर यह
व्यवस्था की है।
अभी तक फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 मार्च थी। वहीं,
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख भी 22 मार्च से बढ़ाकर 29 मार्च कर
दी गई है।
बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद
जी पांडेय ने बताया कि बीबीएयू पहली बार अपने यहां सभी करीब 48 कोर्सेज में
दाखिले के लिए ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट करने जा रहा है। टेस्ट पांच, छह व 20
अप्रैल को होगा।
फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी बीबीएयू की वेबसाइट
www.bbau.ac.in पर उपलब्ध है लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार भी इतनी
कवायद करने के बावजूद बीबीएयू में अभी तक सिर्फ साढ़े पांच हजार फॉर्म ही
आए हैं।
ऐसे में बीबीएयू प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख को
बढ़ाया गया है।