नार्थ रीजन में लड़कियों के टॉप कालेज में शुमार सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में बुधवार से 2014 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन फार्म मिलेंगे।
मंगलवार को कालेज प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने प्रॉस्पेक्टस रिलीज किया। ट्राइसिटी में एमसीएम कालेज ने ही सबसे पहले ग्रेजुएशन स्तर पर दाखिले का प्रॉस्पेक्टस लांच किया है।
इसमें दाखिला संबंधी फीस, कोर्स आदि की पूरी जानकारी दी गई है। छात्राओं को हॉस्टल के लिए अलग से आवेदन फार्म भरना होगा।