शहर के सरकारी स्कूलों में इनदिनों ग्यारहवीं कक्षा की एडमिशन फार्म मिलने और जमा होने की प्रक्रिया शुरू है। इस बीच विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा में मिले सीजीपीए को लेकर फार्म भरने में समस्या आ रही है।
एजूकेशन विभाग की गाइड लाइन के अनुसार सीजीपीए के मुताबिक ही विद्यार्थियों को अपने स्कूल और कोर्स का चयन करना है, लेकिन विद्यार्थी इसमें गलती कर रहे हैं। विद्यार्थियों की यह समस्या विभाग की हेल्पलाइन के सदस्य ठीक कर रहे हैं।
इन बातों को रखें ध्यान में
फार्म भरते समय विद्यार्थी अपने सीजीपीए के अनुसार स्कूल का चयन करें और अपने तीनों कोर्स को प्राथमिकता दें। साथ ही स्टूडेंट पिछले साल स्कूलों के सीजीपीए के अनुसार हुए कट आफ लिस्ट को भी ध्यान से देखे, क्योंकि इसके जरिए ही वे सही अनुमान लगा सकते हैं।
इस साल फार्म में आपको अपनी तीनों पसंदीदा स्ट्रीम एक ही कॉलम में भरनी हैं, इसके लिए पिछले साल की तरह अलग से फार्म नहीं भरा जाएगा। इसके अलावा सभी अपना फार्म ध्यान से भरे।
हेल्पलाइन शिक्षक ने बताया कि उनके पास अधिकतर सीजीपीए को लेकर समस्या आ रही है, जिसको लेकर वह कंफ्यूज हैं। स्टूडेंट का गलत फार्म उनकी एडमिशन में परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए कोई भी समस्या होने पर विभाग की हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें।
फार्म जमा और मिलने की आखिरी तारीख 20 जून दोपहर एक बजे तक है। 27 जून को विद्यार्थियों को स्कूल अलाट होंगे और कट आफ लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं फार्म मिलने के छठे दिन सभी छह सेंटर में अधिक समय में फार्म जमा कि ए गए। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-46 में 64 फार्म बिके और 250 फार्म जमा किए गए। वहीं अन्य सभी पांच सेंटर में जमा फार्म की संख्या अधिक रही।