फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग में दाखिले का शेड्यूल जारी, देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने 2015-16 के लिए इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तिथि तय कर दी है। प्रदेश में पहली बार हो रही परीक्षा 20 मई को ली जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद विश्वविद्यालय ने तिथि जारी की है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 4 मई को एमबीए और एमसीए, 20 मई को बीटेक, बी-फार्मेसी, 2 जून को प्रदेश में एमटेक और एम- फार्मेसी में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट करवाया जाएगा।

वर्तमान में राज्य में तीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर, नगरोटा और प्रगतिनगर शिमला में हैं। 17 कॉलेज निजी क्षेत्र में हैं। इनमें करीब 7000 सीटें हैं। आवेदन की तारिख फरवरी के अंतिम हफ्ते से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

हजारों छात्रों को म‌िलेगी राहत

नए फैसले से प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों को बड़ी राहत मिली है। इनकी आधे से ज्यादा सीटें केवल प्रवेश परीक्षा के कारण ही खाली रह जाती थीं। इनकी शिकायत थी कि आल इंडिया स्तर पर होने वाली इस परीक्षा की जानकारी ग्रामीण क्षेत्र में नहीं होती।

दूसरा एआईईईई के लिए नवंबर और दिसंबर माह के बीच आवेदन भरे जाते हैं। नेशनल स्तर पर होने वाली परीक्षा अप्रैल में हो रही है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को तो प्रदेश के इंजीनियिंरग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा, लेकिन अगर कोई किसी कारणवश परीक्षा को नहीं दे सका या फिर परीक्षा में फेल होता है तो उसके लिए परीक्षा एक अच्छा विकल्प होगी।
विज्ञापन

एलपीयू ने भी मांगे आवेदन

वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एपीयू) की ओर से बीटेक प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले ‘एलपीयू नेस्ट टेस्ट-2015’ के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह आवेदन फॉर्म ‘फ्लिपकार्ट’ से खरीदने की सुविधा भी संस्थान की ओर से दी गई है।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान के चांसलर अशोक मित्तल ने बताया कि नेशनल एंट्रेस एंड स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन मार्च से मई के बीच 113 शहरों में ऑनलाइन कराया जाएगा। परीक्षा में स्कोर के आधार पर विद्यार्थी को प्रवेश और पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

भविष्य में इस टेस्ट की देखरेख कैट, सैट, जीआरई टेस्ट की तरह होगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा व क्रम के अनुसार टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट लेंगे और टेस्ट के परिणाम तीन दिन के अंदर एलपीयू की वेबसाइट पर घोषित कर दिए जाएंगे। आवेदक, आवेदन फॉर्म के बारे में अधिक जानकारी एलपीयू की वेबसाइट www.lpu.in और lpunest@lpu.co.in से ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें