फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में सेकंड लिस्ट के प्रवेश का अंतिम दिन आज

Tue, 05 Aug 2014 10:13 AM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में बीकॉम रेग्युलर, सेल्फ फाइनेंस व बीकॉम ऑनर्स की सेकंड लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी मंगलवार रात 11.59 बजे तक अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही विश्वविद्यालय ने दूसरी लिस्ट में शामिल बीएससी, एलएलबी ऑनर्स, बीए ऑनर्स इंग्लिश सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने के लिंक को फिलहाल बंद नहीं किया है।
विज्ञापन


इन विषयों में शामिल अभ्यर्थी मंगलवार दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। यह निर्णय विभिन्न अभ्यर्थियों द्वारा किए गए निवेदन के आधार पर लिया गया है। इसके बाद यह लिंक बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें जो भी सीटें रिक्त रह जाएंगी उनके लिए तीसरी कटऑफ जारी होगी। इसके अलावा बीए की दूसरी कटऑफ लिस्ट मंगलवार की रात तक जारी होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें