फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडऑन कोर्सेज से संवारें कॅरिअर

Fri, 13 Sep 2013 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन के साथ एडऑन कोर्सेज में भी दाखिला लेकर आप अपना कॅरिअर और बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा फीस भी नहीं चुकानी होगी।
विज्ञापन

नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह कहते हैं कि कॉलेज में तो छात्र को ग्रेजुएशन के पाठ्यक्रम में ही पर्सनैलिटी डवलपमेंट, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कम्युनिकेशन, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड व एन्वायर्नमेंटल्ल एजुकेशन की पढ़ाई करवाई जाती है।

इसके अलावा यूजीसी की मदद से हम कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग व इंस्ट्रूमेंटल साइंस का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा कोर्स चलाते हैं। इन कोर्सेज में 30-30 सीटें हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डिपार्टमेंट लेवल पर हम मनोविज्ञान विभाग द्वारा काउंसलिंग का कोर्स, एंथ्रोपोलॉजी विभाग द्वारा फारेंसिक साइंस का कोर्स और भूगर्भ विज्ञान द्वारा रिमोट सेंसिंग के प्रोफेशनल कोर्स ग्रेजुएशन के साथ-साथ पढ़ाते हैं।

वहीं, केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा कहते हैं कि कॉलेज में इस समय चार सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जा रहे हैं।

इसमें सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल एंड पर्सनेलिटी डवलपमेंट और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शामिल हैं। केकेवी के प्राचार्य डॉ. जीसी मिश्रा कहते हैं कि कॉलेज में इसी सत्र से एडऑन कोर्सेज शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें