यूजी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने में विश्वविद्यालय की ओर से की जा रही देरी और रूसा सिस्टम को वापस लेने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय सहित प्रदेश भर में एबीवीपी ने प्रदर्शन किया।
प्रांत सहमंत्री नवनीत कौशल और कार्यालय मंत्री जीत सिंह ने बताया कि राज्य इकाई के आह्वान पर प्रदेश के 38 कॉलेजों में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन ने बिना फाइनल ईयर का परिणाम निकाले पीजी की काउंसलिंग शुरू कर दी है।
कॉलेजों में स्टाफ की कमी, कक्षाएं बैठाने को कमरों की कमी के साथ दूसरी समस्याओं से छात्रों को परेशानी हो रही है। यदि समय से परीक्षा परिणाम घोषित न हुए और रूसा को लागू करने को आवश्यक सुविधाएं मुहैया न करवाई तो आंदोलन और उग्र होगा।
उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को रूसा के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। 11 से 13 जुलाई तक एमएलए और एमपी को मांग पत्र सौंपे जाएंगे।
15 और 16 जुलाई को भूख हड़ताल रहोगी। 17 और 18 जुलाई को सभी कॉलेजों में पोस्ट कार्ड के माध्यम से रूसा की परेशानियों को उजागर किया जाएगा।