अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राज्य इकाई के आह्वान पर वीरवार को एबीवीपी ने कॉलेजों मे हल्ला बोला। संगठन एससीए चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग कर रहा है।
प्रांत सहमंत्री हेमा ठाकुर ने बताया कि शिमला के अलावा प्रदेश के सभी कॉलेजों में प्रदर्शन हुआ और प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा गया। संगठन ने साफ कर दिया है कि यदि चुनाव की तिथि जल्द घोषित नहीं की जाती तो आने वाले समय में प्रदेश भर में उग्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
22 अगस्त को विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों में प्रदर्शन होगा। एबीवीपी की आरकेएमवी इकाई ने अध्यक्ष छेरिंग नेगी की अगुवाई में वीरवार को परिसर के बाहर प्रदर्शन करने के बाद प्राचार्य से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
इकाई सचिव पूनम वर्मा, शिवानी वर्मा, नीलम, शालिनी, अंकिता, रेणुका, वंदना, मनीषा बिष्ट, राधिका, कविता, निरूपा इस दौरान मौजूद रहे। इधर, इवनिंग कॉलेज इकाई के नरेश, पंकज राठौर, विक्की, अमित, प्रवीण, अजय, सुनील, अक्षय ने भी प्राचार्य को ज्ञापन देकर चुनाव तिथि घोषित करने की मांग की।