फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU में पढ़ाई ठप, ABVP का धरना

Sat, 18 Jan 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी के बंद का असर दिखा।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेजों में पढ़ाई बाधित रही, हालांकि आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में इसका कम ही असर रहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही कॉलेजों में जाकर छात्रों से कक्षाओं का बहिष्कार करने की अपील की। बंद के आह्वान को दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के इसी मामले पर किए गए क्लस्टर धरने से भी सहयोग मिला।

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री साकेत बहुगुणा ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को छोड़कर सभी कॉलेजों में बंद को सफल बताया।

उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े होकर छात्रों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई। बहुगुणा ने बताया कि उत्तरी कैंपस, दक्षिणी कैंपस और दिल्ली देहात के कॉलेजों में बंद का असर दिखा। वहीं डूसू संयुक्त सचिव राजू रावत के मुताबिक, बंद समाप्त होने के बाद ही दोपहर दो बजे के बाद दुकानें और कैंटीन खुली।
विज्ञापन


बंद के कारण प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए थे। कई जगह छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में झड़प होने की भी सूचना है। हिंदू कॉलेज में कक्षाएं बंद कराने पहुंचे संयुक्त सचिव को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में भी लिया।

एबीवीपी छात्र नेताओं का कहना है कि कुलपति के पास उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अब वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इस बीच डूटा के कलस्टर धरने का सिलसिला भी जारी रहा। डूटा अध्यक्ष नंदिता नारायण ने कहा कि धरने में अरविंदो, देशबंधु, आचार्य नरेंद्र देव, पीजीडीएवी और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी के छात्रों और शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


प्रबंध समिति अध्यक्ष को हटाने की मांग
एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट (एएडी) ने डीयू के दौलतराम कॉलेज में प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुनिता सुदर्शन को अवसर नहीं दिए जाने की मांग की है। अपनी बात रखने के लिए एएडी के अध्यक्ष डॉद़त्य नारायण मिश्रा और दौलतराम कॉलेज के शिक्षकों ने कुलपति से मुलाकात की। संगठन के प्रेस सचिव डॉऱाजेश झा ने कहा कि संगठन ने नियम 30(1)(डी) के आधार पर प्रबंध समिति को विस्तार दिए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें