फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के 700 होनहारों ने छुआ अमेजिंग आंकड़ा

Tue, 20 May 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं के नतीजों में शहर के सीबीएसई स्कूलों के 700 से ज्यादा छात्रों ने सीजीपीए-10 हासिल किया है। पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन


इस बार कुछ स्कूलों के रिजल्ट में काफी बढ़ोतरी हुई है तो कई स्कूलों का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बेहद खराब रहा है। मंगलवार शाम चार बजे अपना रिजल्ट जानने के लिए अधिकांश छात्र स्कूलों में ही रुके रहे।

रिजल्ट में कुछ खुश हुए तो कुछ को मायूसी मिली। मंगलवार शाम चार बजे घोषित नतीजों में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के 257 छात्रों ने सीजीपीए-10 हासिल कर अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन


इस स्कूल से 398 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जो बाकी सीबीएसई स्कूलों से अधिक हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के 324 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 105 विद्यार्थियों ने सीजीपीए 10 प्राप्त किया है।

इनमें लड़कियों की संख्या करीब 64 रही। विश्वभारती स्कूल के तकरीबन 250 विद्यार्थियों में से 63 बच्चों ने सीजीपीए 10 प्राप्त किया है। इनमें लड़कियों की संख्या करीब 47 रही।

समरविले स्कूल के 215 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20 बच्चों ने सीजीपीए-10 प्राप्त किया है। कैंब्रिज स्कूल के 190 बच्चे परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 23 बच्चों ने सीजीपीए 10 हासिल किया है।

ज्यादातर स्कूल नतीजों से संतुष्ट हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रेनू सिंह ने कहा कि छात्रों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। 108 बच्चों ने 9.5 से 9.9 सीजीपीए प्राप्त किया है।

9.0 से 9.4 सीजीपीए प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 32 है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कामनी भसीन ने बताया कि 154 बच्चों ने 9.5 और इससे ऊपर सीजीपीए प्राप्त किया है। 9.0 और इससे ऊपर सीजीपीए हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 217 है।
विज्ञापन


बाल भारती स्कूल की प्रिंसिपल आशा प्रभाकर ने कहा कि सीजीपीए स्कूल पर ही निर्भर होते हैं। बाल भारती स्कूल सीजीपीए देने में पूरी पादर्शित रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें