फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू की क्लर्क भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें यहां

Tue, 16 Feb 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए विज्ञापित 67 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) सूचना प्रौद्योगिकी की भर्ती परीक्षा 13 मार्च को होगी। इस लिखित परीक्षा के लिए शिमला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के बाद टाइप टेस्ट और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन पदों के लिए आए आवेदनों में पात्र पाए गए परीक्षार्थियों को भर्ती शाखा की ओर से रोलनंबर भेजे जा रहे हैं। फिर भी आठ मार्च तक रोलनंबर न मिलने की सूरत में आवेदनकर्ता विश्वविद्यालय की भर्ती शाखा के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in,www.hpuniv.nic.in देख सकते हैं। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे शुरू होकर साढ़े बारह बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में पूरे देश भर के करीब 4300 परीक्षार्थी अपीयर होंगे। इन कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) जेएओ आईटी के पदों के लिए विश्वविद्यालय ने दो चरणों में आवेदन मंगवाए थे।
विज्ञापन


2015 में पहले चरण में ईसी के फैसले के बाद 48 पद विज्ञापित किए गए थे। इसके बाद वर्ष के अंत में दोबारा हुई ईसी की बैठक में 19 अतिरिक्त पदों को भरने के लिए अनुमति मिलने के बाद और आवेदन मंगवाए गए थे। इस छंटनी परीक्षा के लिए एचपीयू सहित सिर्फ राजधानी में ही परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, इसकी तैयारियां विवि की परीक्षा शाखा और भर्ती शाखा कर रही हैं।

इन फोन नंबर पर करें संपर्क
रोलनंबर और छंटनी परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए प्रार्थी भर्ती शाखा के फोन नंबर 0177-2833510 और 0177-2633406 पर किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

एकमुश्त 67 नए कर्मी मिलने से दूर होगी समस्या
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एकमुश्त की जाने वाली 67 क्लर्क की भर्ती से विवि में लंबे समय से निचले स्तर पर चल रही कर्मचारियों की कमी दूर होगी। इससे रूसा सीबीसीएस जैसी नई प्रणाली के लिए आवश्यक कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ मिलने से परीक्षा प्रणाली और पटरी पर आ सकेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें