फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: लॉ में पीएचडी की बल्ले, बाकी सब ठल्ले

Fri, 06 Sep 2013 07:20 PM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में पीएचडी में दाखिले के लिए ऑन लाइन आवेदन फॉर्म मंगलवार को जारी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


पीएचडी में कुल 427 सीटों पर दाखिले के लिए ऑन लाइन फॉर्म जारी किए जाएंगे।

सामान्य व ओबीसी के स्टूडेंट के लिए ऑन लाइन फॉर्म की कीमत 1000 रुपए व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए ऑन लाइन फॉर्म की कीमत 500 रुपए निर्धारित की गई है।

अभी फर्स्ट फेज में सिर्फ जेआरएफ पास स्टूडेंट के लिए ही ऑन लाइन फॉर्म जारी किए जा रहे हैं। जेआरएफ पास स्टूडेंट को पीएचडी की सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जो सीटें खाली होंगी उन पर नेट व पीजी पास स्टूडेंट को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। पीएचडी में सबसे अधिक 51 सीटें लॉ में खाली हैं। इसके बाद फिजिक्स में 36 सीटें, एजुकेशन में 32 सीटें और केमेस्ट्री में 31 सीटें खाली हैं।

छह कोर्स ऐसे भी हैं, जिसमें पीएचडी की एक भी सीट खाली नहीं है। इसमें अर्थशास्त्र, जर्नालिज्म, होमसाइंस, उर्दू, भूगोल, लाइब्रेरी साइंस शामिल है। मालूम हो कि पीएचडी में दाखिले के लिए इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है, मगर इस परीक्षा में देरी के कारण अभ्यर्थी दाखिले के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने शासन से आग्रह किया था कि उन्हें पीएचडी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा से इस बार भी छूट दी जाए।

इसके बाद शासन ने उन्हें खुद पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया करने की हरी झंडी दे दी थी। अब एलयू प्रशासन पीएचडी में खाली सीटों पर ऑन लाइन आवेदन फॉर्म मंगलवार को जारी करने जा रहा है।

पीएचडी में कहां कितनी सीटें खाली
लॉ-51
एजुकेशन-32
प्राचीन भारतीय इतिहास-07
एंथ्रोपोलॉजी-06
अरब कल्चर-01
अरेबिक-04
सैन्य अध्ययन-02
अंग्रेजी-14
ज्योर्तिविज्ञान-01
भाषा विज्ञान-05
आधुनिक भारतीय इतिहास-17
ओरिएंटल संस्कृत-06
पर्शियन-07
दर्शनशास्त्र-14
राजनीति विज्ञान-08
मनोविज्ञान-12
लोक प्रशासन-16
समाजकार्य-05
हिन्दी-06
संस्कृत-20
वेस्टर्न हिस्ट्री-13
समाजशास्त्र-06
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-11
एप्लाइड इकोनॉमिक्स-07
कॉमर्स-06
बॉटनी-15
भूगर्भ विज्ञान-10
फिजिक्स-36
सांख्यिकी-04
जंतुविज्ञान-15
केमेस्ट्री-31
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें