फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 बाल वैज्ञानिक दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

Sat, 21 Sep 2013 01:35 AM IST
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 49 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है।
विज्ञापन


इन्सपायर अवॉर्ड योजना की द्वितीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से इन बच्चों को प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

राजधानी के सिर्फ एक छात्र अभिनव भट्ट के वाटर लेवल इंडीकेटर मॉडल को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चुना गया।

रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित इस प्रदर्शनी के समापन समारोह में शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

सभी चयनित छात्र आठ अक्तूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे। दो दिन तक चली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में 487 बच्चों के मॉडल को निर्णायक मंडल ने परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल के सदस्यों, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. अजय श्रीवास्तव, रसायन विभाग के प्रो. गुरदीप सिंह, लविवि के बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रो. रंजीत मिश्रा, ने चयनित बच्चों को बधाई दी।

ये बच्चे चुने गए
- अंशिका दीक्षित, अमरेश कुमार और अनुज कुमार साहू, बाराबंकी
- सिद्धार्थ राज, इलाहाबाद
- दिव्येश कुमार, अंबेडकरनगर
- प्राची राय, मऊ
- अर्पण यादव व महेंद्र कुमार, हमीरपुर
- किरन व दीपेश खरे, महोबा
- काव्या तिवारी, औरेया
- सोनल गुप्ता, कानपुर नगर
- मानू शर्मा, फर्रुखाबाद
- काजल शर्मा व जीनत, बुलंदशहर
- संजय कुमार, बरेली
- प्रणव पांडेय व मनीषा, पीलीभीत
- शिवदत्ता विश्वकर्मा व रानी मौर्या, देवरिया
- अंकित पाठक व सिमरन, कुशीनगर
- देवेंद्र कुमार, बस्ती
- शिवानी मिश्रा व आरती यादव, संत रविदास नगर
- विभव पांडेय व राम अचल, रायबरेली
- मंजुल मिश्रा, सीतापुर
- मनमोहन सिंह व प्रशांत वर्मा, लखीमपुर खीरी
- आर्यन पटेल, देवेंद्र कुमार व अभिष्ट कुमार सिंह, वाराणसी
- प्रमोद गुप्ता, अवधेश कुमार व मानसी मिश्रा, जौनपुर
- दिव्या, शहजहांपुर
- भारती रावत, तुलसी राम, इंद्र प्रताप व सोनू दयाल, मथुरा
- फिदा जेहरा, अमरोहा
- पारुल वार्ष्णेय, एटा
- दिव्या शर्मा  व गौरव, हाथरस
- माधव गिरी, चंद्रशेखर रावल व उत्कर्ष मिश्रा, अलीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें