पूर्व कुलपति प्रो. हनुमैय्या के समय नियुक्त हुए 42 शिक्षकों को दोबारा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
सेलेक्शन कमेटी में चुने हुए अभ्यर्थियों को ही बीबीएयू में शिक्षक पद पर एंट्री मिलेगी। यह फैसला बीबीएयू की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में पिछले महीने लिया गया है।
वर्ष 2010-2011 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर काफी दिनों से सवाल उठाए जा रहे थे। नए कुलपति प्रो. आरसी सोवती के पद संभालने के बाद यह कार्रवाई तेज की गई।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 42 शिक्षकों की भर्ती के लिए सेलेक्शन कमेटी दोबारा बनेगी। वर्ष 2010-11 के दौरान पूर्व कुलपति प्रो. हनुमैय्या के समय भर्ती हुए इन 42 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे।
इसके बाद से इस मामले में बराबर विवाद चल रहा था। पिछले महीने आयोजित हुई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में 42 शिक्षकों के लिए दोबारा सेलेक्शन कमेटी आयोजित करने पर सहमति बनी है।
सेलेक्शन कमेटी में पूर्व में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को ही शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाएगा।