फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो नहीं दे पाएंगे UGC Net परीक्षा!

Thu, 26 Dec 2013 11:31 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने 29 दिसंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट बाद तक ही प्रवेश मिल पाएगा, इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी। नोएडा के सैकड़ों आवेदकों को परीक्षा देने के लिए मेरठ में बनाए केंद्रों पर जाना है।

परीक्षा के लिए 9 बजे तक केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रूफ भी साथ रखना होगा।

दरअसल, यूजीसी नेट के लिए सीसीएसयू परिक्षेत्र में लगभग 15 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। नेट की पहली शिफ्ट में 9:30 से 12 बजे पेपर-1 व पेपर-2 होंगे जबकि 1:30 से 4 बजे की दूसरी शिफ्ट में पेपर-3 आयोजित होगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले सीट प्राप्त कर लेनी है। टेस्ट बुकलेट ठीक परीक्षा शुरू होने के समय खुलेंगी।
विज्ञापन


परीक्षा में किसी भी तरह के कैलकुलेटर समेत सभी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर बैन होगा। साथ ही आंसर शीट पर किसी भी तरह की व्यक्तिगत पहचान या मोबाइल नंबर लिखने वाले छात्र की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी।

नकल करते हुए कोई छात्र पकड़ा गया तो भविष्य में यह परीक्षा नहीं दे पाएगा। पहली शिफ्ट में पेपर-1 व पेपर-2 देने वालों को ही पेपर-3 में बैठने दिया जाएगा।

यूजीसी ने नेट का सिलेबस और पुराने पेपर जारी कर दिए हैं छात्र उनके आधार पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें