अफसरों की लापरवाही से नगर निगम में कर्मचारियों के 1688 पद खत्म हो गए हैं। इसका सीधा असर आम लोगों से जुड़ी सेवाओं पर पड़ रहा है और जनता के काम अटक रहे हैं।
हालत यह है कि पिछले 12 साल से कोई भर्ती नहीं हुई है और इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायर हुए हैं। नियम यह कहता है कि अगर कोई पद पांच साल तक खाली रहता है तो उसे समाप्त कर दिया जाता है।
5204 कुल पद
प्रशासन की ओर से नगर निगम की 5204 पद पास हैं, लेकिन अब सिर्फ 3516 कर्मचारी हैं। बाकी 1688 पद लंबे से खाली हैं। िपिछले 10 साल में जितने भी कमिश्नर और आला अधिकारी रहे, उन्होंने इनकी नियुक्ति के लिए प्रक्रिया तक शुरू नहीं की।
नगर निगम में कर्मचारियों की यह हालत
दमकल विभाग के कर्मचारियों को दूसरे कामों में लगाया गया है। स्थायी तो छोड़ दें, डेलीवेज कर्मचारियों की भी भर्ती रुकी है। इनके भी 194 पद खाली पड़े हैं। कर्मचारियों की कमी से लोगों के काम अटक रहे हैं।
फासेवक के मुख्य प्रवक्ता हितेश पुरी का कहना है कि समस्याएं बताने के बावजूद कर्मचारी इन्हें दूर करने के लिए कई-कई दिन बाद आते हैं। हर बार कहा जाता है कि स्टाफ कम है।
इंटक के उपाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह के अनुसार हालत यह है कि इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारी छुट्टी के दिन भी काम कर रहे हैं। कई रिटायर्ड कर्मचारियों पर भी काम पर लगाया हुआ है।
घोटाले का डर
एक सीनियर अधिकारी के अनुसार भर्ती करो तो घोटाले का डर रहता है। एक शिकायत पर घोटाले का शोर मच जाता है। ऐसे में कोई भी अफसर अपनी गर्दन नहीं फसाना चाहता। इस कारण भी अधिकारी भर्ती संबंधी फैसले लेने से बचते रहे हैं।
सलाहकार करें फैसला
वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सदस्य सुभाष चावला के अनुसार उन्होंनेसदन में 1688 कर्मचारियों के पद समाप्त होने का मामला उठाया था। कमिश्नर फिर से प्रशासन में इन पदों को बहाल करवाएंगे।
सलाहकार विजय देव इस समय प्रतिदिन किसी न किसी सेक्टर में दौरे के लिए जा रहे है। सारे कर्मचारी उसी सेक्टर में लग जाते हैं। बाकी जगह काम रुक जाते हैं। इसलिए सलाहकार को चाहिए कि वे लंबे समय से अटकी भर्तियों पर तुरंत फैसला लें।
जानिए, किस विभाग में कितना स्टाफ कम
विभाग----------------------- तैनात---------खाली--------मंजूर पद
सीएमसी कार्यालय, मनीमाजरा-----239---------73-----------312
जनस्वास्थ्य---------------------778---------522---------1300
बीएंड आर----------------------930---------314---------1244
एमओएच----------------------1320--------740----------2060
दमकल-------------------------249---------39------------288