चंडीगढ़ डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट और डीसी मोहम्मद शाईन ने 26 अप्रैल को कई शैक्षणिक संस्थानों के बाहर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक धारा 144 के आदेश जारी किए हैं।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से डीसी को बताया गया कि 26 अप्रैल को पीसीएस (ज्यूडिशियल ब्रांच) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन, सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर फार्मेसी, सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल (लाहौर) में सेंटर बनाए गए हैं।
इन सेंटर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा होगी।