पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के रिजल्ट में मेरिट में लुधियाना जिले ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। जबकि, पठानकोट फिसड्डी साबित हुआ है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के 92 विद्यार्थी मेरिट में आए हैं। जबकि, संगरूर और पटियाला दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। दोनों जिलों के क्रमश: 51 और 35 विद्यार्थी मेरिट में आए हैं। जबकि पठानकोट के केवल तीन विद्यार्थी ही मेरिट सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जबकि मोहाली और तरनतारन के चार-चार विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं।
जिला वाइस मेरिट सूची
जिले का नाम------मेरिट में आए विद्यार्थी
लुधियाना---------92
संगरूर-----------51
पटियाला-----------35
होशियारपुर-----------27
बठिंडा-----------25
जालंधर-----------23
फरीदकोट-----------17
मोगा-----------17
गुरदासपुर-----------17
मानसा-----------16
बरनाला-----------15
एसबीएस नगर-----------15
श्री मुक्तसर साहिब-----------14
अमृतसर-----------11
रूपनगर-----------11
फतेहगढ़ साहिब-----------07
फाजिल्का-----------07
फिरोजपुर-----------07
कपूरथला-----------07
एसएएस नगर-----------04
तरनतारन-----------04
पठानकोट-----------03