फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: स्थापना दिवस पर 10 पूर्व छात्र होंगे सम्मानित

Sun, 24 Nov 2013 03:06 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर पूर्व छात्र समिति विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले 10 पूर्व छात्रों को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन


25 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन लविवि के मालवीय सभागार में शाम चार बजे होगा। यह जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय पूर्व छात्र समिति के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अतुल ने दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस बी निमसे व विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व छात्र समिति केे अध्यक्ष अतुल ने कहा एल्मनॉय एसोसिएशन अब विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ ही वर्तमान शिक्षकों को साथ लेकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत प्रो. मनोज दीक्षित को एसोसिएशन का महामंत्री बनाया गया है, जबकि कुलपति प्रो. एस बी निमसे को संरक्षक नियुक्त किया गया है।

पूर्व डीजीपी के अनुसार वर्तमान छात्रों के लिए कॅरियर और जॉब में मदद देने के साथ ही वर्ष 2021 में विश्वविद्यालय के 100वें स्थापना दिवस तक विश्वविद्यालय को इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से सक्षम बनाना उद्देश्य है।

इस अवसर पर पूर्व छात्र समिति के महामंत्री अनंत जौहरी समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें