प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना आयोग का पुनर्गठन करने के साथ आयोग के उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द कर सकते हैं। योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा है।
नरेंद्र मोदी योजना आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं। मोंटेक सिंह अहलूवालिया के इस्तीफे के बाद योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद खाली था। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने आगामी बजट की तैयारियों के सिलसिले में राशि के आवंटन को लेकर योजना आयोग की राय मांगी है।
मोदी सरकार का पहला केंद्रीय बजट 10 जुलाई को पेश होना है।