फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याहू ने गूगल में लगाया सेंध, हेनरिक को बनाया सीओओ

Tue, 16 Oct 2012 07:52 PM IST
न्यूयॉर्क/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेब सर्च इंजन चलाने वाली कंपनी याहू ने अपनी प्रतिद्वंद्वी गूगल के कुनबे में एक और सेंध लगाते हुए उसके वाइस प्रेसिडेंट (पार्टनर बिजनेस सॉल्यूशन) हेनरिक डी कास्ट्रो को अपना मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। हेनरिक की नियुक्ति की घोषणा कंपनी की सीईओ मरिसा मेयर ने बीती देर रात एक बयान जारी करके दी।
विज्ञापन


याहू की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गूगल में नौकरी छोड़ने संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद हेनरिक 22 जनवरी को कंपनी के सीओओ का पद संभालेंगे। याहू में वह सेल्स, ऑपरेशंस, मीडिया और बिजनेस डेवलपमेंट संबंधी कामकाज को ग्लोबल स्तर पर देखेंगे और सीधे कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेरिसा मेयर को रिपोर्ट करेंगे।

मेयर ने उन्हें एक क्षमतावान और आस्थावान बिजनेस लीडर बताते हुए वेब कारोबार में उनके करीब दो दशक लंबे अनुभव का लाभ याहू को मिलने की उम्मीद जताई है। दूसरी ओर हेनरिक ने कहा है कि याहू इस समय निर्णायक बदलाव के दौर से गुजर रही है और इसकी अगुवाई कर रही मेरिसा व उनकी टीम के साथ जुड़ कर काम करने के लिए वह खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सर्च इंजन के संचालन में गूगल से पिछड़ जाने के बाद याहू ने अब अपने कारोबार को नए सिरे से सुगठित करने की प्रक्रिया जोर-शोर से चला रखी है। इसी के तहत याहू ने कुछ ही दिन पूर्व मेरिसा मेयर को गूगल से तोड़कर अपनी कंपनी में सीईओ नियुक्त किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें