नए साल में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आएगी। इस बात का अनुमान खुद विश्व बैंक ने लगाया है। विश्व बैंक के मुताबिक साल 2016 में भारत की अर्थव्यवस्था का विकास दर दुनियाभर में सबसे ज्यादा रहेगी और चीन के मुकाबले एक फीसदी से एक प्वाइंट ज्यादा होगी।
विश्व बैंक की वैश्विक आर्थिक संभावनाओं से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 फीसदी रहेगी। वहीं चीन की विकास दर 6.7 फीसदी तक ही सीमित रहेगा। वहीं वैश्विक अर्थव्यवस्ता का विकास दर 2.9 फीसदी तक रहने का अनुमान है।
इसके अलावा अन्य देशों की बात करें तो बांग्लादेशी अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.7 फीसदी और पाकिस्तान की 5.5 फीसदी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।