फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई होगी और कम: जेटली

Sat, 15 Nov 2014 09:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थोक महंगाई दर पांच वर्ष के निचले स्तर पर आने के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कीमतों के मोर्चे पर स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारा मानना है कीमतों में नरमी हमारे हित में है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ खाद्य कीमतों में कमी का रुझान जारी रहेगा। हालांकि, जेटली ने सतर्क रवैया अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें देखना होगा आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों का रुख क्या रहता है। हमें इस समय जरूरत से ज्यादा आशावादी नहीं होना चाहिए।

कच्चे तेल की कीमतें गिर कर चार वर्ष के निचले स्तर 77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं हैं। अक्तूबर में थोक कीमतों पर आधारित महंगाई दर गिरावट के साथ पांच वर्ष के निचले स्तर 1.77 फीसदी पर रही है। सितंबर में थोक महंगाई दर 2.38 फीसदी थी।
विज्ञापन


खाद्य और ईंधन वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की दर में गिरावट की वजह से थोक महंगाई दर में कमी आई है। सितंबर में 2.5 फीसदी औद्योगिक उत्पादन के बारे में जेटली ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर थोड़ी ज्यादा होती तो बेहतर होता। औद्योगिक उत्पादन की 2.5 फीसदी वृद्धि दर पर्याप्त नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि लक्ष्य ऊंचे हैं और वे अपना समय लेंगे। हम जो कदम उठा रहे हैं, वे अपना प्रभाव दिखाने में कुछ समय लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें