फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी के लिए नहीं लगानी होगी कतार

Sat, 05 Jan 2013 09:04 PM IST
साहिबाबाद/सौरभ पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोगों को अब सीएनजी के पंपों पर लंबी कतार नहीं लगानी होगी। अब शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर भी सीएनजी फिलिंग हो सकेगी। आईजीएल ने सभी पंपों के साथ सीएनजी के लिए करार शुरू कर दिया है। शुरुआत में आठ पंपों के साथ करार हुआ है, जिनपर एक माह में सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद में फिलहाल वैशाली, गोविंदपुरम और संजयनगर में ही सीएनजी फिलिंग स्टेशन हैं। इसके साथ लालकुआं स्थित पेट्रोल पंप पर भी सिंगल पंप है। इसी तर्ज पर अब आईजीएल सभी पेट्रोल पंपों को सीएनजी से जोड़ने जा रहा है। शुरुआत ट्रांस हिंडन के लिंक रोड स्थित पंप से हो चुकी है। इसमें सिंगल फिलिंग पंप तैयार किया जा रहा है।

आईजीएल के एरिया मैनेजर हेमंत सिंह ने बताया कि मोहननगर, लिंक रोड, मसूरी, इंदिरापुरम समेत कुल आठ पेट्रोल पंपों पर सिंगल सीएजजी स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अन्य पंपों को भी सीएनजी स्टेशन बनाने की योजना है।
विज्ञापन


आईजीएल अधिकारियों का कहना है कि पंपों पर ऑटो और गाड़ियों का लोड कम करने के लिए आईजीएल ने यह निर्णय लिया है। आईजीएल की गाजियाबाद में कुल 18 सीएनजी स्टेशन बनाने की योजना है। इनमें से तीन पर सीएनजी फिलिंग शुरू हो गई है। तीन स्टेशन एनएच-24 स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक, तीन ट्रांस हिंडन और अन्य गाजियाबाद के कई इलाकों में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें