फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी कंपनियों के पसंदीदा बने भारतीय पेशेवर

Sat, 04 Oct 2014 09:03 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी देशों की कंपनियां अपने बोर्ड में एशिया के लिए डायरेक्टर्स नियुक्त करने में भारतीय पेशेवरों को वरीयता दे रही हैं। सिंगापुर स्थित एक प्लेसमेंट सेल के  विश्लेषण में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


कंपनी के बोर्ड और अहम भूमिका में अधिकारियों की नियुक्ति में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी डीटीसीए ने अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन की 20 बड़ी कंपनियों के बोर्ड की संरचना का विश्लेषण किया है।

इन कंपनियों में नान-एक्जीक्यूटिव पोजीशन वाले एशियाई अधिकारियों की संख्या 2009 में 9 थी और इस वर्ष यह बढ़ कर 23 हो चुकी है। डीटीसीए का कहना है कि भारतीय अधिकारी इस मोर्च पर आगे निकल रहे है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में आठ भारतीय अधिकारी शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोजीशन में हैं। पिछले पांच वर्षों में इस ट्रेंड ने जोर पकड़ा है,क्योंकि पश्चिमी देशों की कंपनियां एश्यिाई अर्थव्यवस्था खास तौर पर भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें