बीते सत्र में मजबूती हासिल करने के बाद घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर से गिरावट का शिकार हुए। शुरुआती कारोबार में बढ़त के बावजूद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 114.26 अंक की गिरावट के साथ 28.622.12 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37.40 अंक की गिरावट के साथ 8,685.90 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चेतावनी दिए जाने से निवेशकों ने सतर्कता भरा रवैया अपनाते हुए बिकवाली शुरू कर दी। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, भेल, विप्रो, महिंद्रा, ओएनजीसी,भारती एयरटेल, एचडीएफसी, आईटीसी और हिंडाल्को शामिल रहे।