फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस बोर्ड में उथलपुथल, एक और इस्तीफा

Sat, 21 Dec 2013 11:43 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंफोसिस बोर्ड के सदस्य वी. बालाकृष्णन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


इस साल जून में एनआर नारायण मूर्ति की वापसी के बाद इंफोसिस के शीर्ष प्रबंधन से यह आठवां इस्तीफा है। इंफोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी निर्यातक कंपनी है।

इंफोसिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक वी. बालाकृष्ण ने कंपनी बोर्ड और कंपनी की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है। 31 दिसंबर बालाकृष्णन का कंपनी में आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन


इंफोसिस में वी. बालाकृष्णन की जगह यूबी प्रवीण राव को फुल-टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, इंफोसिस में किरण मजूमदार शॉ को स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है।

वी. बालाकृष्णन ने 1991 में इंफोसिस के साथ अपनी पारी शुरू की थी।

उन्हें 2015 में कंपनी के मौजूदा सीईओ एसडी शिबुलाल के रिटायर होने के बाद अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माना जा रहा था। बालाकृष्णन का नारायण मूर्ति के साथ इंफोसिस को खड़ा करने में अहम रोल था।
विज्ञापन


फिलहाल वी. बालाकृष्णन इंफोसिस में बीपीओ डिविजन के हेड, इंफोसिस लोडस्टोन के इंडिया बिजनेस यूनिट के चेयरमैन और बोर्ड के सदस्य हैं। इससे पहले बालाकृष्णन इंफोसिस के सीएफओ भी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें