फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा क्षेत्र में भारत अमेरिका के बीच अहम समझौता

Sat, 02 Aug 2014 09:23 AM IST
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री जॉन कैरी की यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने रणनीतिक तौर पर अहम समझौतों पर हस्ताक्षकर किए। रणनीतिक भागीदारी के तहत दोनों देशों ने ऊर्जा परियोजनाओं में भागीदारी के साथ एविएशन सेक्युरिटी एक्युपमेंट टेस्टिंग एंड इवैल्यूएशन प्रोग्राम स्थापित करने के लिए समझौता किया।
विज्ञापन


यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) ने गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कोऑपरेशन लिमिटेड (जीइटीसीओ) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अमेरिकी कंपनी जीइटीसीओ के अक्षय ऊर्जा स्रोतों को उसके पावर ट्रांसमिशन सिस्टम में लाने में मदद करेगी।

जीइटीसी की सौर और पवन ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ रही है। अमेरिकी कंपनी की ओर से मिलने वाली तकनीकी सहायता से जीइटीसीओ मॉडलिंग और स्टैटिस्किल टेकनीक्स का विश्लेषण्ा करने के साथ अपने ट्रांसमिशन ऑपरेशन के लिए उचित लोड बैलेशिंग और फ्रीक्वेंसी रेगुलेशन विकसित कर सकेगी। यह प्रोजेक्ट क्वांटा टेक्नोलॉजी,एलएलसी द्वारा पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


यूएसटीडीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एविएशन सेक्युरिटी एग्रीमेंट यूएस ट्रेड एंड डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) व ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेक्युरिटी (बीसीएएस) के बीच हुआ है।

प्रस्तावित प्रोग्राम यूएस-इंडिया एविएशन कोऑपरेशन प्रोग्राम (एसीपी) के तहत सुरक्षा के पहली पहल होगी। इससे एएआई और बीसीएएस को स्टैंडर्ड्स, स्पेशिफिकेशंस और टेस्टिंग प्रोसीजर विकसित करने में मदद मिलेगी। इसके तहत लगेज स्कैन करने, बैगेज और यात्रियों को चेक करने वाला अंतरराष्ट्रीय तंत्र भी शामिल होगा।  भारत और अमेरिका के बीच एविएशन सेक्टर में सहयोग भातर-अमेरिका रणनीतिक भागीदारी का अहम अंग है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें