फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम के निदेशकों के खिलाफ मामला खारिज

Thu, 03 Jan 2013 10:39 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय आईटी कंपनी सत्यम कंप्यूटर्स (अब महिंद्रा सत्यम) के सात पूर्व डायरेक्टरों पर क्लेम के भुगतान के लिए दायर किए गए मुकदमे को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा है कंपनी के यह सातों निदेशक खुद ही एक फर्जीवाडे़ का शिकार हुए हैं और याचिकाकर्ता उनके खिलाफ फ्रॉड या लापरवाही के आरोप को साबित करने में नाकाम रहे हैं। मुकदमे में नामित सत्यम के सात पूर्व निदेशकों में हारवर्ड बिजनेस स्कूल के सीनियर एसोसिएट डीन कृष्णा पालेपू, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के पूर्व संकाय अध्यक्ष एम राममोहन राव, पूर्व कैबिनेट सचिव व रक्षा सचिव टीआर प्रसाद और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व निदेशक व संकाय अध्यक्ष वीएस राजू शामिल हैं। यह सभी सत्यम की ऑडिट कमेटी में शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें