फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईप्रोफ ने लॉन्च किया एजुकेशन ऐप माई स्टडी बडी

Wed, 21 Jan 2015 09:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल शिक्षा कारोबार से जुड़ी कंपनी आईप्रोफ लर्निंग सॉल्यूशंस ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित नि:शुल्क एजुकेशन ऐप आईप्रोफ - माई स्टडी बडी लांच किया है।
विज्ञापन


इसके जरिए आईआईटी जेईई, बैंक पीओ, सीबीएसई कक्षा छह से 12वीं तक, जीके और इंग्लिश स्पीकिंग जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसे गूगल के प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

आईप्रोफ के मुताबिक इस ऐप के जरिए छात्र और शिक्षक कहीं भी और कभी भी पढ़ने के लिए साथ आ सकते हैं। इस ऐप का उद्देश्य टच स्क्त्रस्ीन एंड्रॉयड स्मार्ट फोन को वर्चुअल क्लास रूम में तब्दील कर लोगों को सुविधाजनक ढंग से पढ़ने और सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक आईप्रोफ गूगल के प्ले स्टोर में शिक्षा श्रेणी का टॉप फ्री ऐप का स्थान पा चुका है। इस ऐप को 4.0 की रेटिंग हासिल है और गूगल प्ले स्टोर से इसे 2 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय पुरोहित ने बताया कि माई स्टडी बडी ऐप के जरिए छात्रों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए पाठ्यक्रम, अनलिमिटेड प्रैक्टिस टेस्ट, वीडियो व नोट्स लाइब्रेरी, क्विक डिस्कशन बोर्ड जैसी सुविधाओं के साथ ‘रेज ए डाउट’ फीचर भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके जरिए सवाल पूछ कर छात्र अपनी शंकाओं का समाधान पा सकेंगे।

यह ऐप छात्रों को पाठ्यक्रम, विषय और शीर्षक के आधार पर भी विभिन्न शिक्षकों को चुनने की सुविधा देता है। ऐप के जरिए छात्र आईप्रोफ लाइब्रेरी तक पहुंच सकेंगे, जहां विभिन्न पाठ्यक्रमों के 5 लाख सवाल, 85,000 से अधिक वीडियो और नोट्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें