बैंक के इस कदम से ग्राहकों द्वारा फ्लोटिंग रेट पर लिए गए होम लोन, कार लोन सहित दूसरे कर्ज सस्ते हो जाएंगे।
बैंक का नया बेस रेट 10.25 फीसदी होगा। नई दर 24 मार्च 2014 से लागू होगी। बैंक का यह कदम खास तौर पर अहम है, जब एक अप्रैल 2014 से भारतीय रिजर्व बैंक पहली बार दो माह के आधार पर मौद्रिक नीति पेश करेगा।
अभी तक रिजर्व बैंक तिमाही और मध्य तिमाही आधार पर मौद्रिक नीति पेश करता है। उधर महंगाई दर में कमी आने के बाद उद्योग जगत द्वारा भी रिजर्व बैंक की आगामी समीक्षा में ब्याज दरों में कमी किए जाने की मांग उठाई जा रही है, ताकि उन्हें सस्ती दरों पर कर्ज मिल सके।