सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से मांगों पर विचार किए जाने के आश्वासन के बाद ट्रांसपोटरों के संगठन एआईएमटीसी ने 1 अप्रैल से होने वाली अपनी हड़ताल टाल दी है।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के प्रेसिडेंट बाल मालकित सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मिले आश्वासन के बाद हमने अपनी हड़ताल टाल दी है। सरकार ने हमारी मांगों पर समयबद्ध तरीके से विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाइवे मंत्रालय के अधिकारियों के साथ संगठन की विस्तृत चर्चा हुई है।
इससे पहले, एआईएमटीसी ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 1 अप्रैल से 75 लाख ट्रक और 40 लाख बसों का परिचालन रुक जाएगा। संगठन की मांगों में डीजल की मूल्यवृद्धि और थर्ड पाटी इंश्योरेंस के प्रीमियम में की गई वृद्धि को वापस लेना शामिल है।