फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल चुकाने के लिए बस चेहरा दिखाना ही होगा काफी

Wed, 24 Jul 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट या डेबिट कार्ड के दिन अब जल्द ही लदने वाले हैं। अब शॉपिंग के लिए आपको कार्ड स्वैप कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आपका चेहरा ही बिल का भुगतान करने के लिए काफी होगा।
विज्ञापन


फिनलैंड की एक कंपनी ने यह नई तकनीक ईजाद की है। यूनिकल नाम की कंपनी की यह तकनीक पहले ग्राहक के चेहरे की पहचान करती है और बाद में उसे उनके बैंक खाते से जोड़ती है।

इसलिए ग्राहकों को बिल भुगतान करने के लिए कार्ड स्वैप कराने की बजाय सिर्फ कैमरे की तरफ देखने की जरूरत भर होती है।

‘द ऑस्ट्रेलियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक यूनिकल ने दावा किया है कि उनकी यह सेवा सैन्य ग्रेड एल्गोरिदम के साथ जुड़ी होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित है।

कंपनी के रूसलान पिसारेंको ने कहा कि यह तकनीक अगले महीने से काम करना शुरू कर देगी और इसमें तुरंत लेन-देन का काम करने की क्षमता है। साथ ही यह जुड़वा लोगों में भी अंतर को पहचान सकती है।
विज्ञापन


पिसारेंको के मुताबिक वैसे तो चेहरा ही पिन नंबर होगा और एक व्यक्ति को पहचानने के लिए यह बिल्कुल सही तरीका है। मगर कुछ मामलों में जहां सिस्टम सौ फीसदी सटीक नहीं होगा, वहां पर व्यक्ति को सुरक्षा कारणों से पिन नंबर डालने को कहा जा सकता है।

इस सिस्टम के आने के बाद न तो जेब में पर्स रखने की जरूरत होगी और न ही किसी तरह के कार्ड की कोई आवश्यकता होगी। ग्राहक अपनी पहचान और बैंक विवरण देकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें