वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज यूपीए 2 का आखिरी बजट पेश कर दिया है। दिनों दिन बढ़ती महंगाई से परेशान आम आदमी की नजर आज वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर टिकी थी और लोगों ने इस बजट से काफी उम्मीदें भी लगा रखी थी। अब सवाल ये है कि क्या ये बजट भी रेल बजट की तरह कमर तोड़ने वाला है? या फिर आपने जो उम्मीदें वित्तमंत्री से रखीं थीं वह पूरा हुआ है?