फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बैंक देगा महिलाओं को सस्ता लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने महिलाओं के लिए जारी स्पेशल होम लोन स्कीम की अवधि बढ़ा दी है। बैंक स्पेशल होम लोन स्कीम के तहत महिलाओं को 0.05 फीसदी सस्ता कर्ज दे रहा है।
विज्ञापन


बैंक 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर महिला ग्राहकों से 10.10 फीसदी ब्याज ले रहा है। जबकि 75 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज बैंक 10.25 फीसदी पर कर्ज दे रहा है।
विज्ञापन

सस्ते लोन की स्कीम हो गई थी खत्म

बैंक महिलाओं को यह सुविधा सह-आवेदन के जरिए भी दे रहा है। बशर्ते की सह आवेदन में पहली आवेदक महिला खुद हो। सामान्य तौर पर बैंक 75 लाख रुपये तक का कर्ज 10.15 फीसदी और उससे ज्यादा का होम लोन 10.30 फीसदी ब्याज पर ले रहा है।

महिलाओं के लिए स्पेशल होम लोन स्कीम 31 मार्च को खत्म हो रही थी, जिसे अब बैंक ने अगली सूचना तक आगे बढ़ा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें