दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश चीन की दिक्कतें आर्थिक मोर्चे पर गहराती ही जा रही हैं। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष (2015-16) की तीसरी तिमाही में चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर गिरकर 6.9 फीसदी पर आ गई है। यह वर्ष 2009 के वित्तीय संकट के बाद का सबसे निचला स्तर है।
जीडीपी में यह गिरावट चीन की सरकार को अपनी अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए नए सिरे से राहत पैकेज की घोषणा करने के लिए मजबूर कर सकती है।
चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स (एनबीएस) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रही 7 फीसदी की दर से भी नीचे गिरकर सामने आई 6.9 फीसदी पर आ गई। जीडीपी की वृद्धि दर में आई इस गिरावट की वजह चीन से किए जाने वाले निर्यात में आई कमी को बताया जा रहा है।