सार्वजनिक क्षेत्र की एमएमटीसी ने एक लाख टन गेहूं का निर्यात करने के लिए निविदा मांगी है। कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए बयान के अनुसार इस गेहूं का लदान जनवरी 2013 में करना होगा।
कंपनी ने कहा है कि निविदा भरने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2012 है। इस गेहूं का निर्यात पूर्वी घाट से किया जाएगा। देश में अतिरिक्त भंडारण के कारण केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात की योजना बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति कम होने के कारण भारतीय गेहूं को बेहतर दाम मिल रहे हैं।