फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसीएस देगा 55,000 हजार को नौकरी

Fri, 17 Jan 2014 11:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्तवर्ष 2013-14 की तीसरी तिमाही में उम्मीद से अधिक मुनाफा कमाया है। कंपनी का अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 50.3 फीसदी बढ़कर 5,333 करोड़ रुपये हो गया। विदेशी बाजारों में हेल्थकेयर, मैन्यूफैक्चरिंग, मीडिया, टेलीकॉम सहित कई सेक्टरों में कंपनी के बेहतर कारोबार की बदौलत मुनाफे में तगड़ी उछाल देखने को मिली है। कंपनी का 2012-13 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 3,550 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


टीसीएस के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। विदेशी बाजारों में कंपनी के सेवाओं की मांग मजबूत रहने से राजस्व में बढ़ोतरी हुई। तीसरी तिमाही में कंपनी ने आठ बड़े समझौते किए, लेकिन घरेलू बाजार में जून या सितंबर तक बहुत अधिक बेहतर हालात की उम्मीद नहीं है। कंपनी का मार्जिन 27 फीसदी के अनुमान से अधिक रहा, जिससे फॉरेक्स नुकसान कम करने में मदद मिली। कंपनी का रेवेन्यू 32.5 फीसदी बढ़कर 21,294 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टीसीएस लक्ष्य से 5,000 अधिक नियुक्तियां करेगी
तिमाही के नतीजे से उत्साहित टीसीएस ने चालू वित्तवर्ष में नई नियुक्तियों का लक्ष्य 5,000 बढ़ाकर 55,000 कर दिया है। 31 दिसंबर 2013 तक टीसीएस के कर्मचारियों की कुल संख्या 2,90,713 थी।
विज्ञापन


एचसीएल टेक. का मुनाफा 58.4% बढ़ा
देश की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज बीती तिमाही में अपने मुनाफे में सालाना आधार पर 58.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अक्तूबर-दिसंबर 2013 तिमाही के दौरान 1,496 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ कमाया।

बजाज ऑटो का लाभ10.48% उछला
बजाज ऑटो का गत 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10.48 फीसदी बढ़कर 904.55 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी द्वारा यह अब तक किसी भी तिमाही का सबसे अधिक मुनाफा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें