फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा स्टील अफ्रीका में बढ़ाएगी कारोबार

Fri, 22 Mar 2013 11:48 PM IST
जमशेदपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की दिग्गज इस्पात उत्पादक कंपनी टाटा स्टील अफ्रीका में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस सिलसिले में दो अफ्रीकी देशों आइवरी कोस्ट और गिनी गणराज्य के प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है।
विज्ञापन


कंपनी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (मटेरियल) पार्थो सेनगुप्ता के नेतृत्व में कंपनी की टीम ने गत 18 मार्च को दिल्ली में आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री डेनियल काबलान डेंकान से मुलाकात की।

इस दौरान टाटा स्टील की एक संयुक्त अयस्क उत्खनन परियोजना पर चर्चा हुई। अभी बिल्कुल शुरूआती दौर वाली इस परियोजना के तहत डेढ़ से दो करोड़ टन सालाना लौह अयस्क का उत्पादन होगा। जिसका इस्तेमाल टाटा स्टील यूरोप के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें