फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरलाइंस में नई नौकरियां लाएगी टाटा एसआईए

Wed, 25 Sep 2013 06:28 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रमुख उद्योग समूह टाटा संस और सिगांपुर एयरलाइंस ने कहा है कि भारत में उनके संयुक्त उपक्रम टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड (एसआईए) के जरिए विमानन क्षेत्र में रोजगार के बडे़ अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


साथ ही इससे न केवल देश में विमानन क्षेत्र में विदेशी निवेश का प्रवाह बढे़गा, बल्कि दुनिया में एक आकर्षक निवेशक स्थल के रूप में देश की छवि और मजबूत होगी।

टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस ने विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईबीवी) के समक्ष संयुक्त कंपनी के लिए नियामक मंजूरी हासिल करने के आवेदन में यह बात कही है।
विज्ञापन


आवेदन में दोनों साझेदारों ने अपने संयुक्त उपक्रम के कई आर्थिक फायदे गिनाते हुए कहा है कि एसआईए पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना ब्रांड है।

भारत में इसके विस्तार से देश में विमानन क्षेत्र में विदेशी निवेश का प्रवाह बढे़गा, जिससे इस क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।

संयुक्त उपक्रम में बड़ी संख्या में पायलटों, इंजीनियरों, प्रबंधकों और श्रमिकों की जरूरत होगी, जिससे विमानन क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

टाटा संस ने कहा है कि संयुक्त उपक्रम में वह अपनी विभिन्न कंपनियों को जोडे़गा, जबकि सिंगापुर एयरलाइंस इसमें उन्नत तकनीक और विमानन उद्योग के बेहतर अनुभवों को साथ लाएगी।

उन्होंने कहा कि संयुक्त उपक्रम देश में यात्री और मालवाहक उड़ाने संचालित करने के साथ ही एयरलाइनों को लीज पर विमान उपलब्ध कराने की सेवाएं भी देगा।

प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम में टाटा संस की 51 फीसदी, जबकि सिंगापुर एयरलाइंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। दोनों कंपनियों ने इसके लिए 10 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें