स्वाइप टेक्नॉलजीस ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो-2015 में अपने अल्टीमेट टैब 3जी को पेश किया।
कंपनी के मुताबिक यह भारत का पहला इनबिल्ट 3जी टैबलेट कंप्यूटर है। कंपनी इसे 19,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है। कंपनी के मुताबिक यह देश का सबसे हल्का 10.1 इंच स्क्रीन वाला टैब भी है।
इसे आसानी से लगाए और हटाए जा सकने वाले पोगो पिन की-बोर्ड के साथ पेश किया गया है। इससे इसे टैबलेट और लैपटॉप दोनों के ही रूप में इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा इसमें डायरेक्ट यूएसबी 3.0 स्लॉट दिया गया है, जो फाइल शेयरिंग को आसान बनाता है। टैब में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट की इंटरनल मेमोरी 32 जीबी की है और इसमें 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें इंटेल का 1.86 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर लगा है।