फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उत्पादन 2 फीसदी बढ़ा: इस्मा

Tue, 18 Dec 2012 10:55 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष के पहले ढाई महीने में दो फीसदी बढ़कर 49 लाख टन पहुंच गया है। भारतीय चीनी मिल संगठन (इस्मा) का कहना है कि उत्तर प्रदेश में उत्पादन लक्ष्य से पीछे है। इस्मा ने यूपी में घोषित किए गए गन्ना मूल्य पर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन


संगठन का कहना है कि राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) में 17 फीसदी की बढ़ोतरी से 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है, जिसका असर इस साल गन्ना बकाये के भुगतान पर पड़ेगा। इस्मा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पेराई कुछ देरी से शुरू हो गई है। चालू चीनी सत्र में 15 दिसंबर तक कुल चीनी उत्पादन पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2 फीसदी बढ़कर 49 लाख टन हो गया है।  पिछले साल यह आंकड़ा 48.1 लाख टन था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें