वित्तीय व आर्थिक क्षेत्र से जुड़े अध्ययन और विश्लेषण करने वाली कंपनी जाइफिन ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था गिरावट के दौर से ऊपर उठ आई है।
रिपोर्ट में दिसंबर 2013 में देश की आर्थिक विकास दर 5.7 फीसदी रहने के बात कहते हुए इसे दिसंबर 2011 के बाद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का सबसे ऊंचा स्तर बताया गया है।
जाईफिन ने अपनी रिपोर्ट में जीडीपी के जून 2013 में 4.1 फीसदी के स्तर से लगातार छठे माह इसमें बढ़ोतरी होने की बात कही है। जीडीपी में तेजी से सुधार आने की बात कहते हुए सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) में मजबूती ओन और महंगाई के नरम पड़ने को इसकी मुख्य वजह बताया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में मजबूती आने और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी लौटने की बात कहते हुए आगे भी अर्थव्यवस्था में तेजी बने रहने का अनुमान जताया गया है। जाईफिन ने उपभोक्ताओं की धारणा को दर्शाने वाले कंज्यूमर आउटलुक इंडेक्स के दिसंबर 2012 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बताया है।
इसके अलावा दिसंबर 2013 में सेवा क्षेत्र की विकास दर में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही गई है। दिसंबर 2013 में देश में महंगाई दर 7.3 फीसदी पर बताई गई है। इससे पहले नवंबर में यह 7.4 फीसदी के स्तर पर थी।
रिपोर्ट में महंगाई में लगातार चार महीने से कमी आने के बावजूद इसका स्तर चिंताजनक बने रहने की बात कही है। हालांकि महंगाई दर की गिरावट को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमान से भी तेज रहने की बात भी जाईफिन ने रिपोर्ट में कही है।