अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मजबूती, ग्रीस को राहत पैकेज और मूडीज द्वारा भारत की रेटींग स्टेबल रखने के कारण आज घरेलू शेयर बाजार 1.5 फीसदी चढ़े।
बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 305.07 अंक चढ़कर 18842.08 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 91.55 अंक उछलकर 5727.45 अंकों पर बंद हुआ।
ग्रीस को राहत पैकेज मिलने पर एशियाई बाजारों में मजबूती रही, जबकि अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।