फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी समय में संभला बाजार, बढ़त के साथ बंद

Tue, 08 Jan 2013 04:48 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.10 अंकों की बढ़त के साथ 19,742.52 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 13.30 अंक चढ़कर 6,001.70 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले दिनभर शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। सुबह 10:45 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.32 अंकों की गिरावट के 19,650.10 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 14.45 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,973.95 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में मजबूती देखने को मिली।

सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 24.65 अंक गिरकर 19,666.77 पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,983.45 पर खुला। वहीं, रुपये की कीमत में मजबूती देखने को मिली। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 55.09 रुपया प्रति डॉलर पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें