फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार

Sat, 24 Jan 2015 09:33 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरो जोन के आर्थिक संकट को हल करने के लिए यूरोपियन बैंक द्वारा बांड खरीद की घोषणा से ग्लोबल बाजारों में आई तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में छलांग लगाकर नई ऊंचाई पर पहुच गया।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 272.82 अंक उछल कर 29,278.84 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 74.20 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 8,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 8,835.60 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में इन्फ्रास्टक्चर, ऑटो, रीयल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर, मेटल, बैंकिंग, हेल्थेकेयर और आईटी वर्गों में तेजी रही। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा पावर, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, सिप्ला, एलएंडटी, महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सेस स्टरलाइट, हिंद यूनिलीवर, एनटीपीसी, विप्रो, हीरो मोटो, सनफार्मा और इनफोसिस शामिल रहे। सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बीएसई और एनएसई अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें