सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 33.21 अंक गिरकर 18719.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.85 अंकों की गिरावट के साथ 5685.30 के स्तर पर मौजूद है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को केंद्र के आर्थिक सुधार के फैसलों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार ने तूफानी तेजी दर्ज की थी। सेंसेक्स 403.58 अंक की छलांग के साथ 18,752.83 अंक पर और निफ्टी 136.90 अंक चढ़कर 5,691.15 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार का पिछले 14 महीनों में यह उच्चतम स्तर था।
हालांकि आज कैबिनेट की अहम बैठक के मद्देनजर कारोबार में तेजी का रुख रहा। फंड्स और रिटेलर्स की खरीद के बल पर सेंसेंक्स ने 56.25 अंकों की तेजी दर्ज की। सेंसेक्स जुलाई, 2011 के बाद सर्वाधिक उच्चतम स्तर 18,809.08 अंक पर कारोबार कर रहा था।
पॉवर, रियल्टी, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में तेजी का रुखा रहा। निफ्टी 18.70 अंक चढ़कर 5709.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लेकिन एशियाई बाजारों में छाई मंदी ने घरेलू बाजार की तेजी पर लगाम लगाई। आज हांगकांग का हैंगसेंग 0.47 फीसदी और जापान का निक्केई 0.13 गिरा है।