फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दो माह की बड़ी गिरावट

Fri, 21 Dec 2012 08:31 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में वित्तीय सख्ती के अंदेशे से विदेशी बाजारों में कमजोरी और बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली की बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार गिरावट का शिकार हुए। रिलायंस, एलएंडटी, एसबीआई, एयरटेल और आईसीआईसीआई के शेयरों में बिकवाली के चलते बीएसई का सेंसेक्स 211.92 अंक गिरकर 19,242 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


यह पिछले दो माह की सबसे बड़ी गिरावट रही। एनएसई के निफ्टी में भी 68.70 फीसदी की गिरावट रही और यह 5,847.70 अंक पर बंद हुआ। दूरसंचार घोटाले में एयरटेल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने से टेलीकॉम शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना। बीएसई का मिडकैप 1.47 प्रतिशत फिसलकर 6,997.72 अंक पर और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत गिरकर 7,325.51 अंक पर रहा। बीते एक माह में सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की बढ़त हुई है, आज की गिरावट को मुनाफावसूली से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

बीएसई में कुल 3,019 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,939 गिरावट में और 979 बढ़त में रहीं, जबकि 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टीसीएस 0.78 प्रतिशत और आईटीसी 0.03 प्रतिशत की बढ़त में रहीं। शेष सभी कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गिरावट में रहने वाले शेयरों में जिंदल स्टील 3.52 फीसदी, स्टरलाइट 3.23, एयरटेल 3.08, हिंडाल्को 2.68, सनफार्मा 2.22, स्टेट बैंक 1.95, टाटा मोटर्स 1.95, डा रेड्डी 1.92, एलएंडटी 1.73, रिलायंस 1.68, टाटा पावर 1.62, ओएनजीसी 1.49, महिंद्रा 1.49, आईसीआईसीआई बैंक 1.36, सिप्ला 1.33, बजाज ऑटो 1.24, मारुति सुजुकी 1.05, कोल इंडिया 1.05, एचडीएफसी बैंक 0.98, विप्रो 0.81, हीरो मोटोकॉर्प 0.74, एनटीपीसी 0.58, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.54, टाटा स्टील 0.43, एचडीएफसी 0.37, गेल इंडिया 0.33 और इनफोसिस 0.27 प्रतिशत के साथ शामिल रहीं।

बीएसई के सभी समूह गिरावट में रहे, जिनमें रीयल्टी 3.51 प्रतिशत, धातु 1.80, एचसी 1.70, सीजी 1.66, पावर 1.63, तेल एवं गैस 1.53, ऑटो 1.35, बैंकिंग 1.34, सीडी 1.26, पीएसयू 1.24, टेक 0.78, एफएमसीजी 0.42 और आईटी 0.25 प्रतिशत शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें