भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को कमजोरी के साथ शुरूआत की। सुबह 11:30 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 80.38 अंकों की गिरावट के साथ 18,858.08 पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी समय एनएसई का निफ्टी 28.90 अंक गिरकर 5,718.05 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। हालांकि बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली।