फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी

Thu, 11 Oct 2012 03:21 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर दोपहर बाद भी जारी है। दोपहर 2:30 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 148.04 अंकों की गिरावट के साथ 18,645.32 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 46.80 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,657.80 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


इससे पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 116.06 अंक गिरकर 18,677.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 29.30 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,675.30 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली। अंतर बैंकिंग मुद्रा कारोबार में रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 52.88 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 52.72 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें